बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान ने छोड़ा फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम को बताया वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान ने छोड़ा फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम को बताया वजह

बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन-6 की कंटेस्टेंट रहीं सना खान ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है. इस बात की जानकारी सना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह इस्लाम को बताया है. सना ने कहा है कि वह मानवता की सेवा करना चाहती हैं और अब से वह अल्लाह के आदेशों का पालन करेंगी.

सना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोमन, अंग्रेजी और अरबी जैसी तीन भाषाओं में पोस्ट साझा की है. सना ने लिखा है, भाईयों और बहनों… आज मैं अपनी जिंदगी के एक अहम मोड़ पर आपसे बात कर रही हूं. मैं सालों से शो बिज की जिंदगी गुजार रही हूं और इस अरसे में मुझे हर तरह की शोहरत, इज्जत और दौलत अपने चाहने वालों की तरफ से नसीब हुई। जिसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं.

उन्होंने आगे लिखा- अब कुछ दिन से मुझ पर ये एहसास कब्जा जमाए हुए है कि इंसान के दुनिया में आने का मकसद क्या सिर्फ यह है कि वो दौलत और शोहरत कमाए? क्या उस पर ये फर्ज आयद नहीं होता कि वो अपनी जिंदगी उन लोगों की खिदमत में गुजारे जो बे-आसरा और बेसहारा हैं? क्या इंसान को ये नहीं सोचना चाहिए कि उसे किसी भी वक्त मौत आ सकती है? और मरने के बाद उसका क्या बनने वाला है? इन दो सवालों का जवाब, मैं मुद्दत से तलाश कर रही हूं. खासतौर पर इस दूसरे सवाल का जवाब कि मरने के बाद मेरा क्या बनेगा.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks