भाजपा सरकार से लोगों का मोहभंग-रिपोर्ट,वसीम हुसैन 

रुद्रपुर
9 अक्टूबर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि राज्य की भाजपा सरकार से लोगों का मोहभंग होता जा रहा है राज्य के लोग सरकार की कार्यप्रणाली से नाखुश और परेशान है श्रीमती शर्मा ने कहा कि अनाज सब्जी राशन की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है डीजल पेट्रोल और रसोई  गैस के दाम आसमान छू रहे हैं प्रदेश के युवा रोजगार के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं किसान  बेहाल और बदहाल हैं लेकिन राज्य की भाजपा सरकार को इस से कोई लेना देना नहीं है उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा कर उसे सबक सिखाने का काम करें श्रीमती शर्मा  ट्रांजिट कैंप कि राजा कॉलोनी शिव नगर कृष्णा कॉलोनी और भदईपुरा में अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रही थी इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों द्वारा श्रीमती शर्मा का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत भी किया गया बाद में श्रीमती शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने क्षेत्र में तमाम विकास योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को लाभ देने का काम किया लेकिन भाजपा सरकार आते ही वह सभी योजनाएं ठंडे बस्ते में चली गई श्रीमती शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की विकास  परख सोच के चलते यह  क्षेत्र लगातार चहुमुखी विकास के साथ आगे बढ़ रहा था लेकिन अब कहीं विकास होता दिखाई नहीं दे रहा है प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने दावा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी इस अवसर पर श्रीमती शर्मा के साथ पार्षद मोनू निषाद अनिल शर्मा रामा धारी गंगवार संजीव रस्तोगी रणजीत सिंह राणा दुर्गेश श्रीवास्तव राजीव कुमार छोटे लाल शर्मा अजय यादव रवि कठेरिया कमलेश गुप्ता राजीव गंगवार गंगा देवी बेबी मुन्नी मोनिका सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks