पुवायां
पुत्री की शादी के लिए लड़का देख कर वापस जा रहे पिता की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई जानकारी पर परिवार वाले पहुंचे
तो ड्राइवर और उसके मालिक की गिरफ्तारी के बाद ही पोस्टमार्टम के लिए अड़ गए इस पर एक दरो
गा से काफी देर नोकझोंक हुई बाद में पहुंचे एसओ ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वहां के गांव नोहा निवासी 44 वर्षीय संतोष कुमार बाइक से भाई मुरारी लाल के साथ शुक्रवार को खुटार कस्बे में पुत्री के लिए रिश्ता तय करने गए थे शनिवार सुबह वापस घर जाते समय खुटार पुवाया मार्ग पर गांव रामपुर कला में बाइक मैं पीछे से टक्कर मार दी
इस पर संतोष कुमार ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और कुचलकर उनकी मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे हैं मुरारीलाल हादसे में बाल-बाल बच गए हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया इसी बीच सूचना पाकर संतोष कुमार के परिवार के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए
आधे घंटे बाद पुलिस भी पहुंची इस पर आक्रोशित परिवार के लोग चालक और मालिक की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमार्टम के लिए ले जाने की मांग करने लगे दरोगा संतोष के परिवार के लोगों से नोकझोंक शुरू हो गई जानकारी पाकर थानाध्यक्ष पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया और पोस्टमार्टम को भेजा संतोष की मौत से घर में चीख-पुकार मच गई
पुत्री वंशिका पुत्र अभिषेक आदित्य और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है थानाध्यक्ष ने बताया कि संतोष के भाई मुरारीलाल ने तहरीर दी है ट्रक को कब्जे में लेकर चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही हैं