यूपी के किसी जिले में 3 मई तक नहीं मिलेगी लॉकडाउन में ढील

*यूपी के किसी जिले में 3 मई तक नहीं मिलेगी लॉकडाउन में ढील*
*गृह मंत्रालय के आदेश पर योगी सरकार ने नहीं लिया कोई फैसला*
*#लखनऊ:#
कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश में लॉकडाउन अभी यथावत लागू रहेगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
लॉकडाउन में छूट देकर कुछ शर्तों के साथ दुकानें खोलने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश पर प्रदेश सरकार ने फिलहाल कोई फैसला नहीं किया है।
शुक्रवार को यह आदेश जारी होने के बाद हर किसी की नजर प्रदेश सरकार के रुख पर टिकी हुई थी। माना जा रहा था प्रदेश सरकार शनिवार को शाम तक कोई फैसला ले सकती है।
सूत्रों के अनुसार शासन अभी इस पर मंथन कर रहा है। शनिवार को विचार-विमर्श के दौरान तय किया गया कि अभी मौजूदा व्यवस्था को बनाए रखा जाए। किसी भी तरह की छूट बढ़ाने पर संक्रमण के तेजी से फैलने का खतरा बढ़ सकता है। मौजूदा हालात को देखते हुए तीन मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रखने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। हॉट स्पॉट वाले इलाकों में सख्ती बनेगी।
प्रमुख सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकारी और निजी अस्पतालों में मेडिकल इन्फेक्शन रोकने के लिए प्रोटोकॉल बनाने की तैयारी हो रही है।
इसके तहत यह निर्णय लिया गया है कि हर ज़िले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में इन्फेक्शन रोकने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। इस कमेटी में विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनीसेफ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी और आईएमए के डॉक्टर रहेंगे। यह कमेटी कल तक बन जाएगी।
हर सरकारी व निजी अस्पताल को अपने अस्पताल में ही इन्फेक्शन रोकने के लिए कमेटी बनानी होगी । ज़िले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की टीम सभी अस्पतालों का निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही वह अस्पताल की इमरजेंसी को भी देखेगी। कमेटी यह सुनिश्चित करेगी कि अस्पतालों में किसी भी तरीके का इन्फेक्शन न होने पाए।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks