कुशीनगर: पटहेरवा पुलिस द्वारा बरामद बछड़ो की सुपुर्दगी नही हो पा रही हैं। तमाम प्रयास के बाद भी किसान बछडो़ को लेने को तैयार नहीं हो रहे हैं।इससे थाना परिसर में रखे गए बछड़े पुलिस के लिए सिर दर्द बन गए हैं। शुक्रवार की रात को पुलिस ने कंटेनर से 27 बछडो़ को बरामद किया था। पुलिस इनके चारा _पानी का इंतजाम कर रहीं है।
क्षेत्र के किसानों को सुचना दी गई कि बछडा़ पालने के इच्छुक किसान थाने आकर इनकी सुपुर्दगी ले लें।पुलिस के इस प्रयास का भी कोई असर नहींं हुआ। प्रभारी निरीक्षक अतुल्य कुमार पांडे ने बताया कि चौकीदारों की मदद से बछडो़ को सुपुर्दगी देने का प्रयास चल रहा है।