नाबालिग बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार

एटा ~ थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, थाना अवागढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहा आरोपी युवक गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा थाना अवागढ़ पर पंजीकृत मुअसं- 295/2020 धारा 452, 376(3), 506, तथा 3/4 पोस्को एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 07.10.2020 को वादी श्री रवेंद्रपाल पुत्र गोपीचंद निवासी नगला राणा थाना अवागढ़ एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनाँक 07.10.2020 को गांव के ही विकास सिंह पुत्र मलिखान ने उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर *थाना अवागढ़ पर मुअसं- 295/2020 धारा 452, 376(3), 506 भादवि तथा 3/4 पोस्को एक्ट* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* दिनांक 08.10.2020 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त के आरोपी युवक को सिकरारी चौराहे के पास से समय करीब 10.10 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अवागढ़ से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- विकास पुत्र मलखान निवासी ग्राम नगला राणा थाना अवागढ़ एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks