आरोपियों ने जेल से लिखी चिट्ठी
मुख्‍य आरोपी बोला- ‘पीड़िता मेरी दोस्‍त थी, उसे उसके घरवालों ने मारा’

#Hathras…
Hathras Case: आरोपियों ने जेल से लिखी चिट्ठी
मुख्‍य आरोपी बोला- ‘पीड़िता मेरी दोस्‍त थी, उसे उसके घरवालों ने मारा’
हाथरस गैंग रेप केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में गिरफ्तारी चारों आरोपियों ने जेल से हाथरस के एसपी को एक चिट्ठी लिख खुद को निर्दोष बताया है। उन्‍होंने इस मामले में गलत ढंग से फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए हत्‍या के लिए पीड़िता के परिवारवालों को जिम्‍मेदार ठहराया है। चिट्ठी में लिखा है कि पीड़िता मुख्‍य आरोपी संदीप की दोस्‍त थी। यह दोस्‍ती उसके घरवालों को पसंद नहीं थी। इसी गुस्‍से में परिवार के लोगों ने ही उसे मार दिया। आरोपियों ने पूरे मामले की जांच कराकर न्‍याय दिलाने की मांग की है।
चिट्ठी पर इस हाथरस गैंगरेप कांड के चारों आरोपियों लवकुश, रवि, रामकुरमार उर्फ रामू और संदीप उर्फ चंदू ने अपने अंगूठे भी लगाए हैं। आरोपियों ने लिखा है कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं। उन्‍होंने एफआईआर में अलग-अलग दिन आरोपियों के नाम बढ़ाने और धाराएं जोड़ने का भी उल्‍लेख किया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks