
एटा ~ थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, नयागांव पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 07.10.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को परसूपुर रोड़ से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता –
1- मनोज उर्फ मजू पुत्र जानकीप्रशाद निवासी ग्राम परसूपुर, थाना नयागांव एटा।
बरामदगी
1- एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
2- उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह
3- आरक्षी अरविंद सिंह
4- श्यामवीर सिंह