
एटा पुलिस को मिली सफलता ~ थाना सकीट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध पटाखा तस्कर गिरफ्तार, 27 कार्टून पटाखे (करीब 606 किलोग्राम) तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मैक्स पिकअप बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध पटाखों की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना सकीट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अवैध पटाखा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 06.10.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना सकीट पुलिस द्वारा अंगदपुर प्रतीक्षालय के पास से एक अभियुक्त को 606 किग्रा अवैध पटाखे तथा तस्करी में प्रयुक्त एक मैक्स पिकअप UP 82T 7669 सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- इवराईल पुत्र इसराइल निवासी मोहल्ला पोस्तिखाना कस्बा व थाना सकीट, एटा
बरामदगी:-
1- 27 कार्टून पटाखे (करीब 606 किग्रा)
2- एक मैक्स पिकअप UP 82T 7669।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1- उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह
2- आरक्षी रामअवतार
3- आरक्षी रिंकू