
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रस्तावित विघटन व निजी करण को व्यापक जनहित में निरस्त किया जाए ठाकुर अनिल सोलंकी
एटा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को तीन टुकड़ों में विभाजित कर संपूर्ण विद्युत वितरण का निजीकरण करने के प्रदेश सरकार के प्रस्तावित के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ध्यानाकर्षण अभियान के अनुसार प्रदेश के सभी ऊर्जा निगमों के तमाम बिजली कर्मचारी जूनियर इंजीनियर अभियंता विगत 1 सितंबर से लगातार शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं किंतु प्रबंधन का हटवादी व दमनात्मक रवैया बना हुआ है जिससे बिजली कर्मियों के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी एटा विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की मांगों का समर्थन करती है समर्थन करने वालों में गंगा सहाय लोधी जिला अध्यक्ष कांग्रेस एटा,बिनीत परासर बाल्मीकि शहर अध्यक्ष कांग्रेस एटा,ठाकुर अनिल सोलंकी पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सकीट सिढ़पुरा विधान सभा क्षेत्र, विकास गौतम,गगन सविता,रवींद्र लोधी आदि