बैंक निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी की

 

मुरादाबाद। ऑल इंडिया बैंक एंप्लाइज यूनिटी फोरम एवं एआईटीयूसी के संयुक्त तत्वाधान में बैंकों एवं अन्य वित्तीय संस्थानों के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया गया। सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक सिविल लाइंस शाखा पर यूनियन के सदस्य इकट्ठा हुए। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसमें केंद्र सरकार पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ,बीमा आदि का निजीकरण करने पर आमदा होने का आरोप लगाते हुए इससे बैंकों में जमा जनता के पैसे की सुरक्षा खतरे में पड़ने को लेकर आगाह किया। इस मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप का आग्रह किया। प्रदर्शन में अजय बाबू, विश्वास, विजय पाल सिंह, संजय भटनागर,संजीव शुक्ला, दिनेश कुमार, एसपी सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks