
फर्रूखाबाद-//व्यापार मंडल के पदाधिआरियों ने हो रहे उत्पीडन के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।। लाकडाउन व महामारी की वजह से देश आर्थिक तंगी के दौर से गुज़र रहा है ऐसी विकराल स्थिति में जी एस टी विभाग द्वारा अनुसंधान द्वारा लाये गये नये नियमों के तहत प्रत्येक माह 10 व्यापारियों की टीम बनाकर छापेमारी व तलाशी का प्रावधान किया गया।जिससे मंडी में आये हुए किसान भाईयों से मंडी शुल्क वसूला जा रहा है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों से भी टोलटैक्स बसूला जा रहा है। जो व्यापारियों के लिये बहुत ही निन्दनीय है।जिसके विरोध में जिला उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल,उपाध्यक्ष पुन्नी लाल शुक्ला,के साथ प्रर्देश के मुख्यमंत्री से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को सौंपा।ज्ञापन में पुन्नीलाल शुक्ला ने कहा कि देश में कोरोना महामारी फैली हुई है जिससे प्रत्येक व्यापारी आर्थिक तंगी से गुज़र रहा है कोरोना की वजह से सभी कामकाज ठप्प हो चुके हैं लेकिन अब इन दिनों सरकार की जीएसटी संस्था विशेष अनुसंधान द्वारा लाये गये नये नियमों के तहत 10 व्यापारियों का चयन कर छापेमारी व तलाशी का प्रावधान से व्यापारियों का शोषण हो रहा है व्यापारियों से 50 प्रतिशत कटौती कर टोलटैक्स खत्म किया जाये तथा किसानों से किसी भी प्रकार का शुल्क न लिया जाये। इस मौके पर मनोज कौशल महामंत्री, बंटी सरदार मंडल अध्यक्ष, अनुपम अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष,संजीव अग्रवाल, अतुल गुप्ता आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।