जो नारी का सम्मान नही कर सकता उसको समाज मे जीने का कोई अधिकार नही,अरविंद चौहान

एटा 5 अक्टूबर। विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि पूरे देश में हाथरस में मनीषा कांड को लेकर राजनीतिक पार्टियां राजनीति कर रही हैं जव कि हिन्दू समाज को बाटने का कार्य भी राजनैतिक पार्टिया ही करती है।हिन्दू समाज की बेटी गई तथा राजनैतिक पार्टियों अपनी रोटी सेकने मे लगी हुई है जिसकी विश्व हिन्दू परिषद एटा घोर निंदा करता है तथा जो नारी का सम्मान नही कर सकता उसको समाज मे जीने का कोई अधिकार नही।
श्री चौहान ने कहाँ कि हाथरस प्रकरण की सी वीआई जांच कराकर जो भी दोषी हो चाहे वह किसी भी जाति धर्म का हो उसे बीच चौराहे पर फांसी दी जाये ताकि भविष्य मे इस तरह की पुनरावृत्ति न हो। हिन्दू समाज की रक्षा सुरक्षा, गौरक्षा,लवजिहाद, नारी के सम्मान के लिए ही विश्व हिन्दू परिषद का जन्म हुआ था जिसके लिए हम हमेशा तत्पर है और आगे भी तत्पर रहेंगे।
श्री चौहान ने कहाँ कि हम उ.प्र.के मुख्यमंत्री जी से मांग करते है कि हाथरस कांड मे कोई भी निर्दोष न फंसे तथा मुल्जिम बच न सके तथा नारी सम्मान मे इतना कठोर कानून बनाया जाये कि जुर्म करने वाले की कम से कम तीन पीढी याद रखे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks