शराबी पति से आजिज पत्नी ने भाई संग रची हत्या की योजना, पत्नी सहित आरोपी साला गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम केसरपुर में हुई युवक की हत्या की घटना का 12 घंटे के अंदर सफल अनावरण, शराबी पति से आजिज पत्नी ने भाई संग रची हत्या की योजना, पत्नी सहित आरोपी साला गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 459/20 धारा 302, 201, 120बी भादंवि* की घटना में फरार चल रही पत्नी सहित आरोपी साले को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 04.10.2020 को वादी श्री अखिलेश सिंह पुत्र गिरन्द सिंह निवासी केसरपुर थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी का चाचा वीरेश सिंह पुत्र श्री घनश्याम सिंह निवासी केसरपुर थाना जैथरा एटा शराब पीने का आदी था, जिसके चलते रोजाना उनके घर में कलह होती रहती थी। दिनांक 02.10.2020 को वादी के चाचा की पत्नी ममता ने अपने भाई ग्रीश पुत्र रामदास निवासी नगला लोहारी थाना मेरापुर, फर्रूखाबाद तथा उसके एक अन्य साथी के साथ मिलकर वादी के चाचा की हत्या कर उनका शव कहीं छुपा दिया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 459/20 धारा 302, 201, 120बी भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 04.10.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्तगण ममता तथा ग्रीश को वरना तिराहे के पास से समय करीब 15.25 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- ममता पत्नी वीरेश निवासी केसरपुर थाना जैथरा एटा।
2- ग्रीश पुत्र रामदास निवासी नगला लोहारी थाना मेरापुर, फर्रूखाबाद।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष विनय शर्मा
2- उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार
3- उपनिरीक्षक जयपाल सिंह मलिक
4- आरक्षी गजेंद्र
5- आरक्षी कृष्ण गोपाल
6- आरक्षी मुनेश
7- महिला आरक्षी हिमांशु

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks