सड़क दुर्घटना में खेल शिक्षक की मौत

एटा..* *सड़क दुर्घटना में खेल शिक्षक की मौत* *शिकोहाबाद रोड पर एटा आते समय हुआ हादसा* रविवार देर रात्रि कुलदीप शर्मा पुत्र हरिदत्त शर्मा निवासी शांति नगर आने साथी मित्र रवि यादव पुत्र विक्रम यादव निवासी निधौली रोड एटा के साथ अपनी फोर्ड फीगो कार संख्या UP82 AA 5564 द्वारा शिकोहाबाद से एटा आ रहे थे। तभी अचानक नीद का झोंका आने के कारण शिकोहाबाद के नूरपुर ग्राम के पास कार डिवाइडर से टकराकर गयी। दुघर्टना इतनी जवर्दस्त थी कि मौके ओर ही कुलदीप की मौत हो गयी जबकि रवि गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानिय लोगों द्वारा पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके से शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वही रवि की हालत नाजुक होने और आगरा रेफर किया गया हैं। कुलदीप की वर्तमान में कासगंज के पिवारी में खेल शिक्षक के पद पर तैनाती है। कुलदीप शर्मा की मौत से ब्राह्मण समाज मे शोक की लहर दौड़ गयी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks