
*#Kanpur….* *कानपुर के मंधना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग* *बीच-बीच में हो रहे धमाकों से इलाके में फैली दहशत* कानपुर के मंधना के पचोर स्थित एस एस इंटनेशनल पेंट फैक्ट्री में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक भीषण आग लग गयी। आग फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रमो में लगी। इसके बाद कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री में आग फैल गयी। इलाकाई लोगों की माने तो फैक्ट्री के अंदर से बीच-बीच में तेज धमाके की आवाजें आ रही हैं। मौके पर फजलगंज, मीरपुर, कर्नलगंज और बिल्हौर से सात गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में डटी हुई हैं। आसपास की मसाला फैक्ट्रियों को बंद कराकर सभी कर्मचारियों को घर भेज दिया गया है। कहा जा रहा है कि आग लगने की एक वजह शॉर्ट सर्किट भी हो सकता है