
#Kasganj…
तीन झोंपड़ियों में लगी आग
थाना सिकंदरपुर के ग्राम बगराई की घटना
अज्ञात कारणों से लगी आग में तीन घरों का सामान नकदी व जेवर जलकर राख हो गया। आग से एक महिला भी झुलसी है। जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार सिकंदरपुर वैश्य के गांव बगराई के निवासी रामसेवक की झोंपड़ी में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में अजीत व विनय की रिहायसी झोपड़ी भी आ गईं। तीनों झोपड़ियों में रखा गृहस्थी का सामान, आभूषण और नकदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन दल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाया। रामसेवक की पत्नी धनदेवी आग से सामान बचाने के प्रयास में झुलस गई। परिजनों धनदेवी का उपचार करा रहे हैं। एसडीएम ने आग की सूचना पर लेखपाल विष्णु प्रताप सिंह को क्षति का आंकलन करने के लिए मौके पर भेजा। लेखपाल आग से हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट एसडीएम शिव कुमार को सौपेंगे।