
#Etah…
पूठ में विवाहिता की गला दबाकर हत्या
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव सराय लतीफ निवासी वंदना (21) की शादी एक वर्ष पहले शंशाक निवासी पूठ थाना कोतवाली देहात के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से परिवार के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो वंदना की गलाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने महिला का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है