बिटिया के गांव में घुस रहे सपा, रालोद कार्यकर्ताओं पर बरसीं पुलिस की लाठियां

*#Hathras…* *Hathras Case: बिटिया के गांव में घुस रहे सपा, रालोद कार्यकर्ताओं पर बरसीं पुलिस की लाठियां* पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले चंदपा के बिटिया प्रकरण में रविवार को भी हंगामा जारी रहा। बिटिया के गांव को जाने वाले रास्ते के बाहर आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया। पुलिस ने रालोद नेता जयंत चौधरी पर भी लाठियां बरसाईं।  कार्यकर्ताओं ने उन्हें जैसे-तैसे बचाया। यही स्थिति सपा कार्यकर्ताओं के साथ भी हुई। करीब तीन घंटे तक एनएच पर हंगामा होता रहा और हाय-तौबा मचती रही। अलीगढ़ के सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव सहित कई कार्यकर्ता इस लाठीचार्ज में घायल हुए हैं। 

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks