
*#Agra….* *गैंगस्टर जेल में बंद था, पुलिस कागजों में फरार दिखाती रही* *आईजी ने विवेचक के खिलाफ दिए जांच के आदेश* आगरा में जो गैंगस्टर कोर्ट में समर्पण करके जेल जा चुका था, पुलिस कागजों में उसे न केवल फरार दिखाती रही, बल्कि उसके घर दबिश देने की लिखापढ़ी भी करती रही… आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने यह खेल पकड़ा है। बाद में जब पुलिस वास्तव में उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह तो जेल जा चुका है। अब तो उसकी जमानत भी हो गई है। आईजी ने विवेचक के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। थाना मंटोला में जनवरी में गोल अहाता, मंटोला निवासी मुकेश के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना थाना एत्माद्दौला पुलिस को दी गई। क्राइम रिपोर्ट में पुलिस मुकदमों की प्रगति आख्या अधिकारियों के पास भेजती है। इसमें पुलिस ने सितंबर के पहले सप्ताह तक लगातार दबिश की बात लिखी। अभियुक्त को फरार दिखाया।