
*#Firozabad/Agra….**टूंडला विधानसभा उपचुनाव* *भाजपा में टिकट के दावेदारों में सांसद की बेटी सहित पूर्व मेयर भी शामिल* *दो पूर्व विधायक भी टिकट की लाइन में* टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है। इनमें आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल की बेटी डॉ. सलोनी बघेल और पूर्व मेयर अंजुला माहौर भी शामिल हैं। एसपी सिंह बघेल के सांसद बनने पर ही टूंडला सीट खाली हुई थी। अंजुला माहौर भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री हैं, इसलिए दावा उनका भी कमजोर नहीं है। भाजपा में टूंडला के सियासी मैदान में उतरने के लिए टूंडला और फिरोजाबाद के अलावा आगरा के भाजपा नेता भी शामिल हैं। टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आगरा की पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, टूंडला क्षेत्र के पूर्व विधायक शिव सिंह चक, पूर्व विधायक मोहन देव शंखवार, जगन सेठ, लाखन सिंह सीडीओ, राकेश शंखवार, नीलम दिवाकर, ब्रह्मदत्त दिवाकर, भंवर सिंह धनगर, ओम प्रकाश चक, रामसेवक बैद्य, रामतीरथ चक ने भी आवेदन किए हैं।