
*#Hathras…* *Hathras Case: * हाथरस के चंदपा क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के गांव को आज मीडिया के लिए खोल दिया गया है। बीते कुछ दिनों से पूरे गांव में बैरिकेडिंग थी और मीडिया का प्रवेश भी वर्जित कर दिया गया था। हालांकि विवाद को बढ़ता देख प्रशासन ने मीडिया को प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज पीड़िता के गांव पहुंचे। दोनों मृतका के परिवार से बात बंद कमरे में बातचीत कर रहे हैं। इस दौरान प्रियंका ने पीड़िता की मां को गले लगा कर ढांढस बढ़ाया।