आज हाथरस जनपद के चंदपा काण्ड के पीड़ित परिवारीजनों से मिलने के लिये मा० श्री राहुल गाँधी जी एवं मा० प्रियंका गाँधी जी चंदपा जा रहे थे तो नॉएडा स्थित डी.एन.डी टोल प्लाज़ा पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के हरियाणा प्रदेश प्रभारी श्री विवेक बंसल के नेतृत्व में लगभग 4-5 दर्जन पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे और वहां राहुल जी और प्रियंका जी की हौसला अफजाई की और राहुल जी प्रियंका जी के साथ साथ विवेक बंसल जी के नारे भी लगाये I विवेक बंसल जी दिल्ली से सांसदों के साथ बस में बैठकर नॉएडा डी.एन.डी पर पहुंचे I वहां पर उन्होंने राजस्थान से आये प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा जी, विधायक रफीक़ खान जी, उत्तर प्रदेश के सांसद श्री राजीव शुक्ला जी, एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन से मुलाक़ात की I इस अवसर पर विवेक बंसल जी ने उपस्थित भारी भीड़ को भी संबोधित करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान योगी सरकार महिलाओं, दलितों व कमज़ोर वर्ग के लोगों की रक्षा करने में पूर्ण रूप से विफ़ल रही है नैतिकता का ये तकाज़ा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन वर्गों की रक्षा करने में पूर्ण रूपसे अक्षम साबित हो रहे हैं इसलिये उन्हें तत्काल अपने पद से स्तीफा दे देना चाहिये I राहुल जी एवं प्रियंका जी जब वहां से हाथरस के लिये रवाना हो गये तो कांग्रेसजनों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में विफ़ल रहने पर नॉएडा पुलिस ने निहत्थे कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया इस लाठीचार्ज में विवेक बंसल जी के साथ गये शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष शाहिद खान को काफ़ी गंभीर चोटें आई हैं I इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कांग्रेसजनों में गोपाल मिश्रा, ऋषि भारद्वाज, रवि बघेल, नितेश कुमार, अनिल सिंह चौहान, अखिलेश शर्मा, हेमंत सूर्यवंशी, नीतेश कुमार, ब्रजेश शर्मा, एस.एम.शेहरोज़, खालिद हाश्मी, बिजेंद्र सिंह बघेल, सागर सिंह तौमर, प्रदीप रावत, आनंद बघेल, बॉबी वसी, वीरेंद्र चौधरी, उमेश अग्रवाल, पिंकू बघेल,लोकेश उपाध्याय, बाबू रय्यान, रजत केला आदि थे I