
*#Lucknow….* *हाथरस कांड की सीबीआई जांच हो, जिलाधिकारी पर कार्रवाई की जाए: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले* बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद केंद्रीय मंत्री व रिपब्लिकन पार्टी के मुखिया रामदास अठावले ने भी हाथरस कांड की सीबीआई जांच की मांग की है। शनिवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच की मांग के लिए वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। उन्होंने हाथरस के जिलाधिकारी पर भी कार्रवाई करने की मांग की।