
*#Agra….* *हाथरस कांड पर उबाल: आगरा में हंगामा-पथराव* *चार दिन से सफाई व्यवस्था ठप* हाथरस कांड को लेकर सफाई कर्मचारियों में आक्रोश थम नहीं रहा। आगरा में लगातार चार दिन से सफाई व्यवस्था ठप है। शनिवार को काम न करने को लेकर सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों में तकरार हो गई। आवास विकास कॉलोनी के स्वच्छता निरीक्षक और जोनल अधिकारी को बंधक बना लिया गया। उधर, कोठी मीना बाजार के पास नगर निगम के आईडीएच वर्कशॉप पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान युवकों की भीड़ ने पथराव कर दिया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। कोठी मीना बाजार के पास नगर निगम के आईडीएच वर्कशॉप पर वाल्मीकि समाज के लोगों ने हंगामा किया। इसी दौरान राजनगर से आई युवकों की भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव की सूचना मिलते ही डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी बबलू कुमार और नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस फोर्स ने पथराव करने वाले लोगों को खदेड़ा।