जीनखाना में चार घरों में मिले नकली मोबिल ऑयल के गोदाम

*#Agra….* *जीनखाना में चार घरों में मिले नकली मोबिल ऑयल के गोदाम* *◾पुलिस ने गोदामों को सील किया* *◾मुकदमा दर्ज, 24 आरोपियों के वारंट जारी* क्षेत्राधिकारी (सीओ) छत्ता विकास जायसवाल ने बताया कि पूर्व के मुकदमों में वांछित जीनखाना निवासी बतिया उर्फ कय्यूम, नदीम उर्फ सूसुफ, रहीश, हकीमा गली निवासी हाजी मेनाज और सारिक की गिरफ्तारी के लिए बृहस्पतिवार की रात को दबिश दी थी। पुलिस टीम को आरोपी घरों में नहीं मिले। बतिया, नदीम, हाजी मेनाज और सारिक के गोदाम मिल गए। इनमें लाखों रुपये का नकली मोबिल ऑयल रखा हुआ था। थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने अपनी तरफ से मुकदमा लिखाया है। इसमें धोखाधड़ी, कूटरचना, षड्यंत्र, कॉपीराइट एक्ट और ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में बतिया उर्फ कय्यूम, नदीम, हाजी मेनाज, शारिक और रहीश को नामजद किया है। इनके खिलाफ पहले भी नकली मोबिल ऑयल का गोदाम संचालित करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks