पांच अभियुक्तों को एक कन्टेनर सहित 9 क्विन्ट्ल 40 किलो ग्राम नशीला गांजा एवं उनके कब्जे से 1 नम्बर प्लेट सहित पुलिस ने दबोचा

अलीगढ मन्डल में नशीले गाँजे की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
***********************
पांच अभियुक्तों को एक कन्टेनर सहित 9 क्विन्ट्ल 40 किलो ग्राम नशीला गांजा एवं उनके कब्जे से 1 नम्बर प्लेट सहित पुलिस ने दबोचा
***********************नशीले गाँजे की कीमत मार्केट रेट में लगभग एक करोड़ रुपये बतायी जा रही है |
***********************
तेज तर्रार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ (उ प्र) को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि जनपद में बङे पैमाने पर नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है, इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ मुनिराज जी द्वारा नशीलें पदार्थ की बिक्री/धन्धें पर रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर टीमों का गठन किया गया था । कप्तान अलीगढ के आदेशानुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय अनिल समानिया के पर्यवेक्षण में दिनांक 24/25.अप्रैल 2020 को प्रभारी निरीक्षक थाना क्वार्सी छोटेलाल मय टीम के क्यामपुर मोड़ पर चैकिंग कर रहे थे कि सर्विलांस/एसओजी टीम अलीगढ़ के सहयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार समय करीब एक बजे रात्रि में एक ट्रक/कन्टेनर नं0 RJ-14 -2G- 2616 आता हुआ दिखायी दिया जिसने पुलिस को देखकर एकदम ट्रक को रोक लिया और पीछे मोड़ने की कोशिश करने लगा, पुलिस को शक हुआ तभी ट्रक/कन्टेनर में से एक व्यक्ति पीछे की तरफ भागा पुलिस वालों ने तुरन्त सरकारी जीप को उस ट्रक/कन्टेनर के आगे लगाकर क्यामपुर मोड़ से 50 कदम एटा चुंगी की तरफ मैन सड़क पर रुकवा लिया तथा भागे हुये व्यक्ति का पीछा उ0नि0 संदीप कुमार व हे0का0 संजय शर्मा द्वारा किया गया लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर देहली सहार रेजीड़ेन्सी की तरफ भाग गया । ट्रक में बैठे पाँच अभियुक्तयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । जिनके कब्जे से 9 क्विटंल 40 किलोग्राम नशीला गांजा नाजायज (कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये) व एक नम्बर प्लेट NL-01-AA- 5976 बरामद हुई अभियुक्तों ने बताया कि बरामद नम्बर प्लेट का उपयोग अभि0गण पकड़े जाने के डर से दूसरे राज्यो में ट्रक/कन्टेनर में लगाकर करते थे । पूछताछ पर अभि0गण द्वारा बताया गया कि फरार अभियुक्त विपिन शर्मा निवासी बीगमपुर थाना सासनी जनपद हाथरस है तथा ट्रक मालिक गजेन्द्र शर्मा पुत्र रमेशचन्द्र शर्मा नि0 करौली चन्दन थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ का है, पकड़े गये गांजा में दोनो का हिस्सा है । अभि0गण शातिर किस्म के नशीला पदार्थ गांजा के सप्लायर है एंव बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार करते है । पिछले एक महीने में तीन ट्रक/कन्टेनर माल गुनूपुर जिला कागड़ा, उड़ीसा से रिंकू, संदेश मनोज लाते थे मनोज बुलन्दशहर डिपो में संविदा पर रोड़वेज बस भी चलाता है ये 24 घण्टे में उड़ीसा से माल लाकर अलीगढ़ में डिलीवरी कर देते थे जिन्हें प्रत्येक चक्कर का 50 हजारु रुपये व 1- 1 कि.ग्रा. गांजा भी इनाम बतौर मिलता था जो उड़ीसा से लाकर अलीगढ़ में विपिन, शिशुपाल, लोकेश, गजेन्द्र को देते थे जो उपरोक्त माल 2500/-रु. प्रति किलोग्राम में खरीदकर 10000/-रु.कि.ग्रा. में महानगर में सप्लाई करते थे जिसमें सभी का मुनाफा परसेंटेज के हिसाब से था । विपिन द्वारा रिंकू को पुलिस से बचने के लिए प्रत्येक चक्कर पर एक नया मोबाइल फोन व नया सिम दिया जाता था । जनपद में लगे लाकडाउन के कारण राशन के वाहनों की आने जाने की छूट के कराण राशन की आड़ में इनका काम आसानी से चल रहा था । ट्रक मालिक द्वारा ट्रक/कन्टेनर में ड्राइवर सीट के पीछे बने केविन में एक छोटा गुप्त केविन बना रखा है जिसका रास्ता नीचे से है जो बाहर से दिखाई नहीं देता है जिसमें 10 से 15 क्विंटल गांजा आसानी से आ जाता है । अभियुक्तगण स्वंय के अनुचित आर्थिक लाभ हेतु आम जनता को नशे की दुनिया में धकेलकर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है । अभियुक्तगण से बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 350/2020 धारा 8/20ख(II)E NDPS Act व 420/434 भादवि पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पांचों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है । इस सराहनीय कार्य के लिए कप्तान अलीगढ ने गिरफ्तार करने बाली पुलिस टीम को उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –*
1. संदेश पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी महुआ थाना इगलास जनपद अलीगढ़
2. मनोज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी महुआ थाना इगलास जनपद अलीगढ़
3. शिशुपाल पुत्र महावीर सिंह निवासी LIG- 67 एडीए कालोनी थाना सासनी गेट अलीगढ़
4. लोकेश पुत्र किशन सिंह राना निवासी पारस कालोनी कस्बा व थाना सासनी जिला हाथरस हाल निवासी महावीर धाम कालोनी थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ़
5. रिंकू शर्मा पुत्र जितेन्द्र शर्मा नि0 पवन बिहार निकट फाउण्ड्रीनगर रोडवेज वर्कशाप के पास सर्व मनोकामना मन्दिर टेड़ी बगिया थाना एत्माउद्दौला जनपद आगरा

*वांछित अभियुक्तगण-*
1.विपिन शर्मा निवासी बीगमपुर थाना सासनी जनपद हाथरस
2. गजेन्द्र शर्मा पुत्र रमेशचन्द्र शर्मा नि0 करौली चन्दन थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ (ट्रक/कन्टेनर मालिक)

*बरामदगी-*
1. 60 पैकेट 10 – 10 किलोग्राम (कुल 600 कि0ग्रा0)
2. 48 पैकेट 05 – 05 किलोग्राम (कुल 240 कि0ग्रा0)
3. 25 पैकेट 04 – 04 किलोग्राम (100 कि0ग्रा0) कुल बजन 9 क्विटंल 40 किलो नशीला गांजा नाजायज व एक नम्बर प्लेट नं0 NL- 01- AA- 5976 बरामद हुई है ।
(नोटः- बरामद गाँजे की बाजार में कीमत करीब 01 करोड़ रुपये बताई जा रही है ।)

*आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-*
मु0अ0स0-350/2020 धारा 8/20ख(II)E NDPS Act व 420 भादवि वनाम संदेश
मु0अ0स0-350/2020 धारा 8/20ख(II)E NDPS Act व 420 भादवि वनाम मनोज
मु0अ0स0-350/2020 धारा 8/20ख(II)E NDPS Act व 420 भादवि वनाम शिशुपाल
मु0अ0सं0 0820/2018 धारा 18/20 NDPS Act थाना सि0ला0 अलीगढ बनाम शिशुपाल
मु0अ0सं0 821/2018 धारा 3/25 ए एक्ट थाना सि0ला0 अलीगढ बनाम शिशुपाल
मु0अ0स0-350/2020 धारा 8/20ख(II)E NDPS Act व 420 भादवि वनाम लोकेश
मु0अ0सं0 010/2015 धारा 60 आवकारी अधि0 थाना सासनी हाथरस बनाम लोकेश
मु0अ0स0-350/2020 धारा 8/20ख(II)E NDPS Act व 420 भादवि वनाम रिंकू शर्मा
मु0अ0स0-350/2020 धारा 8/20ख(II)E NDPS Act व 420 भादवि वनाम विपिन शर्मा
मु0अ0स0-350/2020 धारा 8/20ख(II)E NDPS Act व 420 भादवि वनाम गजेन्द्र शर्मा

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल थाना क्वार्सी, अलीगढ़ ।
2. व0उ0निरीक्षक राजीव कुमार थाना क्वार्सी, अलीगढ़ ।
3. उ0नि0 अभय शर्मा प्रभारी सर्विलांस/एसओजी , अलीगढ़ ।
4. उ0नि0 अतुल कुमार थाना क्वार्सी, अलीगढ़ ।
5. उ0नि0 संदीप कुमार थाना क्वार्सी, अलीगढ़ ।
6. हे0का0 संजय शर्मा थाना क्वार्सी, अलीगढ़ ।
7. हे0का0 राकेश यादव सर्विलांस/एसओजी, अलीगढ़ ।
8. हे0का0 ओमवीर सर्विलांस/एसओजी, अलीगढ़ ।
9. हे0का0 विनोद यादव सर्विलांस/एसओजी, अलीगढ़ ।
10. का0 दुर्गविजय सिंह सर्विलांस/एसओजी, अलीगढ़ ।
11. का0 विजयपाल सिंह सर्विलांस/एसओजी, अलीगढ़ ।
12. का0 नवीन भारद्वाज सर्विलांस/एसओजी, अलीगढ़ ।
13. का0 ज्ञानवीर सिंह सर्विलांस/एसओजी, अलीगढ़ ।
14. का0 अखिल प्रताप सर्विलांस/एसओजी, अलीगढ़ ।
15. का0 मनोज कुमार थाना क्वार्सी, अलीगढ़ ।
16. का0 रियाजुद्दीन थाना क्वार्सी, अलीगढ़ ।
17. का0 अजय मावी थाना क्वार्सी, अलीगढ़ ।

भवदीय
दिनेश पाठक
जिला संवाददाता
दैनिक
वॉयस ऑफ लखनऊ
हिन्दी समाचार पत्र
अलीगढ उ प्र

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks