प्रजापति समाज को कुम्हारी कला के कार्य हेतु पट्टे स्वीकृत कर दिए प्रमाण – पत्र

2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा ने प्रजापति समाज को कुम्हारी कला के कार्य हेतु पट्टे स्वीकृत कर दिए प्रमाण – पत्र——- जलेसर तहसील प्रांगण में गांधी जयंती का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम कार्यालय पर झंडा फहराया गया तत्पश्चात सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ गोष्टी के आयोजन में तहसील स्टाफ ने अपने अपने विचार रखें साथ ही शहर से आए सत्य प्रकाश सत्य ने अपने विचार रखे वही कार्यक्रम के अध्यक्ष एसडीएम जलेसर एसपी वर्मा के साथ राकेश कुमार त्यागी तहसीलदार जलेसर, विक्रम सिंह चाहर नायब तहसीलदार जलेसर, लविन कुमार कानूनगो जलेसर ,अतर सिंह लेखपाल देव करणपुर, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनागर आदि कर्मचारी /अधिकारीगणों ने कार्यक्रम में भाग लिया कार्यक्रम के अंत में एसडीएम जलेसर द्वारा प्रजापति समाज को कुम्हारी कला हेतु स्वीकृत पट्टो ,के प्रमाण पत्र — पवन कुमार प्रजापति ,अजय कुमार प्रजापति ,वीरेश कुमार प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, सत्यभान प्रजापति, निवासी जौनपुरा तहसील- जलेसर जिला एटा को अपने कर कमलों द्वारा प्रदान किए वीरेश कुमार प्रजापति जैनपुरा ने आभार व्यक्त किया कि तहसीलदार साहब, एसडीएम साहब ने अल्प समय में पट्टे स्वीकृत कर हम लोगों को प्रमाण पत्र सोपे हैं जिससे हम आगामी समय में बड़े स्तर पर कुम्हारी कला का कार्य करना चाहते हैं पूरे कार्यक्रम का संचालन विवेक प्रजापति ड्राइवर एसडीएम जलेसर ने किया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks