अलीगढ़ प्रशासन ने डॉक्टर के कोरोना संक्रमित मिलने पर जकारिया मार्केट स्थित ग्रांड अपार्टमेंट को किया सील
अलीगढ़ प्रशासन ने सर सैयद नगर मेडिकल रोड स्थित जकारिया मार्केट की पांच मंजिला इमारत आईटी ग्रांड अपार्टमेंट की रहने वाली जेएन मेडिकल कालेज की महिला चिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद समूचा अपार्टमेंट बैरीकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। उनके परिवार के चार लोगों के सैंपल भर लिये गये हैं। अब अपार्टमेंट में रहने वाले 18 परिवारों के आज सैंपल लिये जायेंगे।अपार्टमेंट में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी आज से आरंभ हो गयी है।एएमयू की एक डाक्टर कल कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। वह सर सैयद नगर मेडिकल रोड स्थित जकारिया मार्केट की पांच मंजिला इमारत आईटी ग्रांड अपार्टमेंट में रहती थीं। इसके चलते प्रशासन व नगर निगम की टीमों ने पूरा अपार्टमेंट सील कर दिया है। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट में 18 परिवार रहते हैं। सभी का कोरोना परीक्षण आज कराया जाएगा। इससे पहले सभी को उनके ही घरों में क्वारंटीन कर दिया गया है। अपार्टमेंट के बाहर बैरीकेडिंग लगा दी गई है।