
एटा
जमीन के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
◾परिजनों ने आरएसएस के कार्यकर्ता पर लगाया आरोप
◾जिले के गांव नगला नारायण की घटना
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला नारायण के बृजेश कुमार ने बताया कि गांव के ही आरएसएस कार्यकर्ता ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर रविवार को पिता महेंद्र सिंह पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों पक्षों में जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के कारण बीते वर्ष दिवाली के दिन आरोपियों ने हमला कर दिया था।
पीडि़त का आरोप है कि शुक्रवार को कुल्हाड़ी से जान लेवा हमला किया गया। इसके बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई थी। रविवार को महेंद्र सिंह लेने जा रहे थे, तभी उन पर हमला किया गया। आरोपी उन्हें मरणासन्न हालात में छोड़कर फरार हो गए।
परिजन गंभीर हालत में महेंद्र सिंह को थाना मिरहची लेकर पहुंचे, यहां से जिला अस्पताल भेज दिया। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामला सामने आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच कराई जा रही है।