पुलिस की गाड़ी पलटी, गैंगेस्टर की मौत, दरोगा व सिपाही लेकर आ रहे थे लखनऊ

पुलिस की गाड़ी पलटी, गैंगेस्टर की मौत, दरोगा व सिपाही लेकर आ रहे थे लखनऊ

लखनऊ पुलिस छह साल से फरार गैंगेस्टर के आरोपी को गिरफ्तार करने मुंबई गई थी। वापस आते समय मध्य प्रदेश के गुना में गाड़ी नील गाय से टकरा गई। हादसे में गैंगेस्टर फिरोज अली उर्फ शमी (54) की मौत हो गई। जबकि दरोगा, सिपाही व मुखबिर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए गुना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय के मुताबिक फिरोज अली उर्फ शमी बहराइच का रहने वाला था। उसके खिलाफ ठाकुरगंज में लूट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने 2014 में गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की थी। इसके बाद से ही वह लखनऊ से फरार हो गया। कुछ दिन पहले उसके मुंबई में होने की जानकारी पुलिस को मिली। ठाकुरगंज पुलिस ने दरोगा जगदीश पांडेय व सिपाही संजीव सिंह के साथ मुखबिर को गिरफ्तार करने केलिए भेजा। मुंबई में पुलिस टीम ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया। उसे लेकर लखनऊ के लिए चले। मुंबई से टीम फिरोज को लेकर निकली।

इसी क्रम में मध्य प्रदेश के गुना होते हुए टीम लखनऊ आ रही थी। गुना में हाइवे पर नील गाय कार के सामने आ गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार सवार सभी लोग घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर गुना पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गैंगेस्टर के आरोपी फिरोज उर्फ शमी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दरोगा जगदीश पांडेय, सिपाही संजीव सिंह और मुखबिर गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनाें का इलाज गुना के अस्पताल में चल रहा है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks