एडीएम ने एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर में की समीक्षा बैठक

एटा। शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/अपर जिलाधिकारी सतीश पाल ने शनिवार को प्रातः शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम, बचाव को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एडीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि होम आइसोलेशन में रखे हुए व्यक्तियों के सम्बन्ध में प्रतिदिन जानकारी प्राप्त की जाये। किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 में लक्षण की सूचना मिलती है, तो उन्हें तत्काल कोविड-19 के प्रोटोकाल के अनुसार भर्ती कराया जाए।
उन्होंने कहा कि सभी सर्विलान्स टीमें यह सुनिश्चित करें कि जनपद में टेस्टिंग की प्रगति में और अधिक सुधार किया जाए। एल-1 अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बागवाला, चुरथरा में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे व्यक्तियों के खान-पान, स्वास्थ्य तथा साफ-सफाई आदि के फोटोग्राफ लेकर उपलब्ध कराए जाएं। एलवन अस्पताल के नोडल अधिकारी निरीक्षण के दौरान किचिन एवं सम्पूर्ण परिसर में साफ सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें। सर्विलांस टीमों द्वारा डोर-टू-डोर भ्रमण के दौरान कोविड-19 से बचाव की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अरविंद कुमार गर्ग, डिप्टी कलेक्टर अलंकार अग्निहोत्री सहित कन्ट्रोलरूम मेें तैनात अधिकारी, कर्मचारीगण आदि मौजूद रहे।