बस चालक की हुई सड़क हादसे में आज तड़के मौत

बस चालक की हुई सड़क हादसे में आज तड़के मौत

थाना मटसैना क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे रोड की घटना

मौके से ट्रक चालक फरार-पुलिस ने ट्रक को पकड़ा

शव को पोस्टमार्टम के लिये लाया गया जिला अस्पताल
फिरोजाबाद-थाना मटसैना क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक बस ड्राइवर की सड़क हादसे में आज तड़के मौत हो गयी। यूपीडा की एम्बुलेंस द्वारा थाना मटसैना पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी जहां बताया गया कि न्यू देहली के आरकेपुरम मोतीलाल नेहरू कैम्पस निवासी 35 वर्षीय चन्द्रभान उर्फ जौनपुरिया पुत्र भोलेगोपाल बस ड्राइवर था, लखनऊ से दिल्ली जा रही बस को यह लेकर आ रहा था फिरोजाबाद के थाना मटसैना क्षेत्र आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे 37 किलोमीटर जमुना जी पुल के
पास इसकी बस खराब हो गयी थी तो ये दो अन्य लोग और थे लेट गये थे, अन्य दो लोग अलग लेटे थे बताया कि ये डिवाइडर के पास लेटा था एक तेज गति से आते ट्रक ने इसकी गाड़ी में टक्कर मार दी, वह आगे बढ़ी तो उसका पहिया इसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। फिलहाल ट्रक का चालक फरार हो गया, जबकि ट्रक को पकड़ लिया गया। इसके परिजनों को सूचना दे दी गयी है। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks