माह- ए- रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न रिपोर्ट- प्रद्युम्न कटियार

बिल्हौर: कोतवाली परिसर में माह-ए- रमजान को लेकर शुक्रवार को मस्जिद के मौलानाओं के साथ शांति समिति की बैठक हुई इसमें रोजा रखने और इबादत करने में कोई असुविधा न हो इसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने चर्चा की ।


यह बैठक मस्ज़िद के मौलानाओ के साथ की गई , थानाप्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते इस समय पूरे राज्य में लॉकडाउन चल रहा है इस दौरान 25 अप्रैल से शुरू होने वाले पवित्र माह रमजान में रोजा रखने और इबावद करने में कोई असुविधा न हो इस लिये प्रशासन लॉक डाउन को देखते हुए सहयोग करने के लिये तैयार है, एवं कहा आप लोग प्रशासन का सहयोग करें लॉक डाउन का पालन करें, बगैर काम के कोई घरों से बाहर ना घूमे

और कहा कि यदि कोई समस्या हो आप हमें सूचना दे, आपकी समस्या का निस्तारण करने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा, लेकिन शांति के साथ त्योहार मनाने की अपील की इस अवसर पर शहर काजी मौलाना अनीसुर्रहमान, हाफिज नजरुल इस्लाम आमिल खान सभासद शानू अंसारी सभासद चांद आलम एलआईयू ए0के0 सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks