
एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा ग्राम नकटईकलां से पांच दिन पूर्व अपह्रत हुई युवती सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक श्री पंकज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 330/2020 धारा 379/366 भादवि की घटना से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।* *घटना-* दिनांक 24.09.2020 को वादी श्री अवनीश कुमार पुत्र श्री रामदुलारे निवासी नकटई कला थाना अलीगंज जनपद एटा द्वारा थाना अलीगंज पर इस आशय की सूचना दी गई कि उसने अपनी पुत्री की शादी तीन माह पूर्व रतनकुमार पुत्र श्री वीरपाल निवासी तुगई थाना नयागाँव जनपद एटा के साथ की थी तथा दिनांक 21.09.2020 को वादी की पुत्री को उसकी सहेली ने बुलाया एवं सोनू पुत्र विनोद कुमार निवासी नगला मोहन थाना अलीगंज जनपद एटा आदि 05 व्यक्ति उसको बहला फुसलाकर ले गये हैं, तथा पुत्री साथ में घर में रखे 50000/- रूपये व शादी में चढ़ाया जेबर भी अपने साथ ले गई है। *इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मुअसं- 379/2020 धारा 379/366 भादवि पंजीकृत किया गया।* *बरामदगी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अपह्रता की शीघ्र बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 25.09.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कैल्ठा चौराहा से अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया है। उक्त संबंध में थानास्तर से नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी करने वाला पुलिस बलः-
- उ0नि0 श्री जोगेन्द्र सिंह
- महिला आरक्षी 268 रीनू देवी