पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में कानपुर ग्रामीण प्रेसक्लब ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट- प्रद्युम्न कटियार

पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है इस तरह का हमला निंदनीय है कानपुर ग्रामीण प्रेस क्लब

बिल्हौर- रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल के एडिटर-इन चीफ अर्नव गोस्वामी व पत्रकार उनकी पत्नी पर 22 अप्रैल , की रात्रि में मुंबई स्थित चैनल कार्यालय से लौटते हुए, दो बाइक सवारों द्वारा उनकी कार पर हुए जानलेवा हमले पर, पत्रकारों ने निंदा की व कानपुर ग्रामीण प्रेस क्लब के तत्वाधान में शुक्रवार को करीब 11 बजे पत्रकारों ने शांतिपूर्वक ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री

जी से माँग की है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हुए सीधे हमले में पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक एफआईआर में पुलिस के द्वारा तथ्यों को छिपाने और साधारण धाराओं में मामला दर्ज कर गंभीर मामले में लीपापोती करने और राज्यसरकार द्वारा अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया ना व्यक्त करने की तीव्र भर्त्सना करते है , हम सब इस जघन्य कृत्य को राष्ट्रहित में पत्रकारिता के माध्यम से प्रश्न पूछने पर

उनका मुंह बंद करने के लिए की जा रही साजिश मानते हुए दोषियों के विरुद्ध अभिलंब राष्ट्रद्रोह की गंभीर धाराओं में कार्यवाही की मांग की हैं तथा हम सभी पीड़ित पत्रकार अर्णब गोस्वामी सहित पत्रकारिता से जुड़े अन्य सभी पत्रकारों को राज्य व केंद्र सरकारों द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने और पत्रकारों पर दर्ज कराए गए फर्जी मामले समाप्त कराने की मांग की हैं ताकि समग्र पत्रकार समाज को न्याय सुलभ हो सके एवं कानपुर ग्रामीण प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल अग्निहोत्री ने कहा यह हमला देश के चौथे स्तंभ पर किया गया है, यह हमला आम आदमी की आवाज को दवाने का प्रयास है और कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि लोग सत्य सुनना और देखना नहीं चाहते है यही वजह

है कि आएदिन पत्रकारों पर हमले होते रहते है एवं कहा पत्रकार किसी का दुश्मन नहीं होता है मीडिया उसको सामने लाना चाहती है जो मानवता के लिए दुश्मन हैं लेकिन इसके बाबजूद जिसके अंदर सत्य सुनने और देखने की क्षमता नहीं होती है , वह अपराध के सहारे आम आदमी की आवाज को रोकने का असफल प्रयास करता है, वहीं कानपुर ग्रामीण प्रेस क्लब के नेतृत्व में शुक्रवार को सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करते हुए कई सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी साईं तेजा को सौंपा इस मौके पर अनिल अग्निहोत्री (अध्यक्ष) ,अरुण पाण्डेय, अनुराग अवस्थी, अनुराग द्विवेदी, राहुल त्रिपाठी, हरिनाथ सिंह, मनोज शर्मा, मुजीब खाँ, प्रद्युम्न कटियार, राघव, राहुल त्रिवेदी, अभिनव अग्निहोत्री, कसीम खाँ, मयंक शुक्ला, प्रमोद अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।

 

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks