किसान बिल के लिए जगह जगह विरोध प्रदर्शन

किसान बिल के लिए जगह जगह विरोध प्रदर्शन

इटावा मे किसान बिल के विरोध मे समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी, और किसान यूनियन ने कई कई जगह विरोध प्रदर्शन किया
सपा के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व मे कचहरी मे तो कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ने नई मंडी मे परिसर मे किया प्रदर्शन

किसान यूनियन ने आई टी आई चौराहा पर विरोध प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ को ज्ञापन सौपा

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व मे सपा ने कचहरी मे प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौपा

सभी दलों ने एक सुर मे किसान बिल का विरोध किया और इसे किसानों के लिए घातक बताया

गोपाल यादव ने कहा की इस बिल से किसान बंधुआ मजदूर बनकर रह जायेगा
श्रम क़ानून का विरोध करते हुए कहा की इस बिल से फैक्ट्री मालिक किसी भी समय निकाल सकता है
और फैक्ट्री मे कोई यूनियन बन नहीं सकती इससे श्रमिकों का शोषण होगा
इस दौरान नगर की सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद
ए एस पी ग्रामीण ओमवीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, सदर सिद्धार्थ सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह सीओ चकरनगर मस्सा सिंह सहित कई थानो का पुलिस फ़ोर्स तैनात रहा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks