
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे आरोपी सास ससुर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 442/20 धारा 498ए, 304बी भादवि तथा 3/4 द0प्र0अधि0* की घटना में फरार चल रही आरोपी सास व ससुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 24.09.2020 को वादी अरविंद पुत्र नवाब सिंह निवासी अचरा थाना मेरापुर, फर्रुखाबाद द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री की शादी जून 2020 में पेशकार पुत्र उमेश निवासी राया थाना जैथरा एटा के साथ हुई थी। वादी की पुत्री के ससुरालीजन *मोटरसाइकिल व एक लाख रुपए अतिरिक्त दहेज* की मांग के चलते उसके साथ आये दिन मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले वादी आकर ससुरालीजनों को समझाकर गया जिसके बाद उसके ससुरालियों ने दिनाँक 24/09/2020 को वादी की लड़की को जान से मार दिया। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 442/20 धारा 498ए, 304बी भादंवि व 3/4 द0प्र0अधि0* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 25.09.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी (सास व ससुर) मुन्नी पत्नी उमेश सिंह व उमेश पुत्र बुद्ध पाल निवासी राया थाना जैथरा को अंगरैया चौराहे के पास से समय करीब 06:25 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपताः-
1- मुन्नी पत्नी उमेश सिंह निवासी राया थाना जैथरा एटा।
2- उमेश पुत्र बुद्ध पाल निवासी उपरोक्त।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- उ0नि0 श्रवण कुमार
2- आरक्षी नरेश
4- आरक्षी विशाल
5- म0 का0 आरती
6- चालक अंकित कुमार