पत्रकार की बेटी को जिंदा जलाने वाले दबंग पहुंचे सलाखों के पीछे

सुलतानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के पत्रकार प्रदीप सिंह की बेटी को घर के बाहर जिंदा जला कर हत्या किए जाने के मामले में दो दंबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान में बल्दीराय पुलिस ने थाना क्षेत्र के देहली बाजार से दो दबंग अपराधी सुभाष सिंह चौहान और जयकरन सिंह चौहान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को आज न्यायालय में पेश किया।20 सितंबर को आपसी रंजिश के कारण पत्रकार प्रदीप सिंह की बेटी श्रद्धा सिंह को दंबंगों ने घर के बाहर हाथ पैर बांधकर केरोसिन डालकर जला दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले पर पहले से ही पत्रकार संगठन पुलिस को संदेह की नजर से देखते रहे और संबंधित थाना क्षेत्र के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करते रहे। पत्रकार संगठनों ने पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन के बाद पुलिस अधीक्षक ने तुरंत प्रभाव से इसे क्राइम ब्रान्च को सौप दिया हैं।
सबसे बड़ा सवाल पत्रकार संगठनों की नजर में संदेह के घेरे में थाना क्षेत्र के जिम्मेदारों पर कार्रवाही होगी या नही।