यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा कॉपियों का हो सकेगा मूल्यांकन।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 25 अप्रैल से सुरू ना होकर अब लॉकडाउन के बाद शुरू होगा । प्रदेश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामले और प्रधानाचार्य शिक्षकों के विरोध को देखते हुए बोर्ड बैक पुट पर है। इसके चलते हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने वाले 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने परिणाम के लिए जून के तीसरे या चौथे सप्ताह तक इंतजार करना होगा। 17 अप्रैल को वीडियोकांफ्रेसिंग में उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने 25 अप्रैल से मूल्यांकन करने के लिए आवश्यक तैयारी कराने के निर्देश दिए थे। उनकी इच्छा थी कि जल्द मूल्यांकन कराकर समय से प्रणाम दे दिया जाए। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में यह संभव नहीं है। 20 अप्रैल को खुलने पर निर्देश वगैरह बनने शुरू हो गए थे । लेकिन लखनऊ में सचिवालय व अन्य सरकारी कार्यालय बंद होने के कारण अनुमति नहीं मिल सकी।
यूपी बोर्ड की इंटर की कॉपी पर नहीं लिखा रहेगा कंपार्टमेंट।
यूपी बोर्ड की पहली बार इंटर के परीक्षा में कंपार्टमेंट की सुविधा देने जा रहा है। एक विषय में फेल छात्र छात्राओं को पास होने का एक और मौका मिलेगा। इसी के साथ बोर्ड ने यह फैसला लिया है। कि जो छात्र-छात्राएं कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होते हैं।उनके अंकपत्र के प्रमाण पत्र में यह नहीं लिखा जाएगा। कि उन्होंने कंपार्टमेंट परीक्षा देकर सफलता हासिल की है।ऐसा इसलिए किया जा रहा है ।ताकि कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले बच्चों पर मनोवैज्ञानिक दबाव न बने।