
एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, युवती की हत्या की घटना में फरार चल रहे दो नामजद आरोपी 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा थाना राजा का रामपुर पर पंजीकृत *मुअसं- 109/2020 धारा 302 भादवि* की घटना में फरार चल रहे दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 19.09.2020 को वादी श्री अतर सिंह पुत्र रामनरेश निवासी मु0 मालियान थाना राजा का रामपुर जनपद एटा द्वारा थाना राजा का रामपुर पर इस आशय सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को सलमान पुत्र शकील खां निवासी मुहल्ला मालियान राजा का रामपुर एटा व शेर खां पुत्र चमन निवासी मुहल्ला कछपुरा ने मारकर वी0डी0आर0 इंटर कॉलेज के पीछे पेड़ पर लटका दिया है। इस सूचना पर थाना राजा का रामपुर पर *मुअसं- 109/2020 धारा 302 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष राजा का रामपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 20.09.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को उन्हीं के घर के पास से समय करीब 07:30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- सलमान पुत्र शकील निवासी मु0 मालियान थाना राजा का रामपुर एटा।
2- शेर खां पुत्र चमन निवासी कछपुरा राजा का रामपुर एटा ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1- थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार
2- आरक्षी सुनील कुमार
3- आरक्षी सन्नी महरौल
4- चालक धर्मवीर सिंह