पार्टी में पद का झांसा देकर , महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग

बरेली। राजनीतिक पार्टी में उपाध्यक्ष पद दिलाने का झांसा देकर महिला को दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का शिकार बनाने के आरोप में इज्जतनगर पुलिस ने बहुजन सम्यक पार्टी के अध्यक्ष समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और गुप्त कैमरे से अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपियों ने महिला से पांच लाख रुपये भी वसूल लिए।पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष रक्षपाल सागर ने उसे संगठन में उपाध्यक्ष का पद दिलाने का भरोसा दिया था। इसी बहाने उसे नशीला पदार्थ मिला पेय पदार्थ पिलाया गया। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और गुप्त कैमरे से वीडियो बना लिया गया। आरोप है कि बाद में इसी वीडियो के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया।पीड़िता ने आरोप लगाया कि रक्षपाल ने अपने साथी जितेंद्र गंगवार उर्फ विल्ला से भी उसके साथ दुष्कर्म कराया। वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने उससे पांच लाख रुपये जबरन वसूल लिए। परेशान होकर पीड़िता ने इज्जतनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।मामले की जांच के बाद पुलिस ने शनिवार 28 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कस्बा रिठौरा के मोहल्ला जावपुरा निवासी रक्षपाल सागर (50) और मोहल्ला कहारान निवासी जितेंद्र गंगवार उर्फ विल्ला (40) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks