
बरेली। जनपद में शांति और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अनुराग आर्य ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जनहित, रिक्ति के सापेक्ष और समानुपातिक समायोजन के तहत कुल 102 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिनमें 1 निरीक्षक और 101 उपनिरीक्षक शामिल हैं।
इस तबादला सूची में रिजर्व पुलिस लाइन्स में तैनात बड़ी संख्या में उपनिरीक्षकों को थानों और चौकियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक सुरेन्द्र सागर को पुलिस लाइन से कार्यालय क्षेत्राधिकारी हाईवे भेजा गया है। इसके साथ ही शहर और देहात के प्रमुख थानों—कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, इज्जतनगर, सुभाषनगर, किला, कैंट, सीबीगंज, भोजीपुरा, बिथरीचैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर, नवाबगंज, बहेड़ी, मीरगंज, शीशगढ़ और हाफिजगंज में नए उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है।
फेरबदल के तहत सिविल लाइन्स, मॉडल टाउन, कुतुबखाना, कोहाड़ापीर, स्टेशन रोड, जिला अस्पताल, जोगीनवादा, मढ़ीनाथ, मलूकपुर, आवास विकास, शाहबाद, बाकरगंज, सराय, करगैना, रामगंगा, परसाखेड़ा, रिठौरा, रजऊ, अहलादपुर और बैरियर-1 समेत कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है। इसके अलावा महिला थाना, साइबर सैल, शिकायत प्रकोष्ठ, न्यायालय सुरक्षा और एएचटी थाना में भी नई तैनाती की गई है।