शहर के 36 केंद्रों पर दो पालियों में होगा PCS इम्तिहान ; मजिस्ट्रेट सहित पुलिसबल रहेगा अलर्ट

बरेली। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 का आयोजन 06 दिसंबर को जिले के 36 केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों—सुबह 9:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।
​अपर जिलाधिकारी नगर अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। आयोग की निर्देश पुस्तिका के मुताबिक, यदि परीक्षा के दिन कहीं कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होती है या कर्फ्यू जैसे हालात बनते हैं, तो अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) को ही कर्फ्यू पास माना जाएगा।
​परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए ड्यूटी पर तैनात सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks