
बरेली। राजस्थान भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार के शुक्रवार को बरेली आगमन पर कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सर्किट हाउस में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने उनसे संगठनात्मक विषयों पर स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इसके बाद सिविल लाइंस स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार की अध्यक्षता में कैंट विधानसभा की संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में प्रदेश सह कोषाध्यक्ष एवं कैंट विधानसभा विधायक संजीव अग्रवाल ने प्रमुखता से प्रतिभाग किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा की गई।