
बरेली । थाना कैण्ट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह से लापता पांच वर्षीय बालक को महज कुछ घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बरकलीगंज निवासी नरेन्द्रपाल का 5 वर्षीय बेटा बुधवार (25 नवंबर) सुबह करीब 7 बजे घर से लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी सुराग न लगने पर पीआरवी-9518 के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक संजय धीर के निर्देशन में गठित पुलिस टीम उ.नि. प्रतीक तोमर, कां. नितिन कुमार व पीआरवी कां. पुष्पेन्द्र कुमार ने तलाश के दौरान बच्चे को लाल फाटक के पास अकेला घूमते हुए बरामद किया। पिता द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को सही-सलामत पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।