
बरेली। गोपाष्टमी पर मंगलवार को सिटी श्मशान भूमि के निकट स्थित बरेली गौशाला सोसायटी में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित की। उन्होंने महाआरती करके देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।
इसके बाद कैंट विधानसभा विधायक एवं सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार के साथ गौशाला में गौमाता को हराचारा, चोकर खिलाकर गौसेवा की। साथ ही गौमाता की रक्षा, सेवा और संरक्षण का संकल्प लेते हुए समाज से भी गौ-सेवा में आगे आने का आह्वान किया। हवन-यज्ञ के पश्चात आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान राजीव अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, संजय गर्ग, सुबोध अग्रवाल, डॉ. विनोद पगरानी, डॉ. विमल भारद्वाज, राजीव अग्रवाल (मिश्री वाले), अतुल अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अनुपम कपूर और रोहित राकेश सहित समाज के अनेक गणमान्य बंधु उपस्थित रहे।