25 हजार का इनामी गौ-तस्कर ‘छोटा’ पैर में गोली लगने से गिरफ्तार , सिपाही भी हुआ घायल

​बरेली । थाना आंवला पुलिस और गौ-तस्करों के बीच रविवार तड़के रेवती मोड़ पर सीधी मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार रुपये का इनामी और रामपुर का हिस्ट्रीशीटर गो-तस्कर छोटा उर्फ रिजवान दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
​बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में आरक्षी दुलीचंद की बाईं बाजू को गोली छूती हुई निकल गई। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ गोकशी, जानलेवा हमले और गैंगस्टर एक्ट के करीब 19 मुकदमे दर्ज हैं।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks