जनशिकायतों के निस्तारण में ढिलाई को लेकर विशारतगंज और शेरगढ़ प्रभारी निरीक्षक लाइन हाजिर

​बरेली। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित 5 घंटे लंबी मैराथन समीक्षा बैठक में शिकायतों के बढ़ते ग्राफ पर कड़ा रुख अपनाते हुए दो थाना प्रभारियों पर तत्काल कार्रवाई की गई।

​समीक्षा के दौरान सामने आया कि अगस्त की तुलना में सितंबर माह में विशारतगंज थाने में शिकायतों में 46% (43 से बढ़कर 63) और शेरगढ़ थाने में 30% (66 से बढ़कर 86) का भारी उछाल आया। जिले में शिकायतों में सर्वाधिक बढ़ोतरी इन्हीं दोनों थानों में दर्ज की गई।

​लगातार मिल रही शिकायतों और लचर निस्तारण को गंभीरता से लेते हुए विशारतगंज और शेरगढ़ के प्रभारी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है। बैठक में सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को दो टूक चेतावनी दी गई है कि जनसुनवाई में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks