वोटिंग के लिए नहीं बंटेगा परिवार ! डीएम ने राजनीतिक दलों संग बैठक में तय किया फॉर्मूला

बरेली। कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर अहम बैठक हुई।
​ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार किसी भी परिवार को अलग नहीं किया गया है। परिवार के सभी सदस्य और एक ही भवन में रहने वाले मतदाता एक ही भाग/सेक्शन में पंजीकृत रहेंगे।
​समय-सीमा तय: सुझावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 26 अक्टूबर को सूची फाइनल होगी और 27 अक्टूबर को प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा।
​ सभी एसडीएम को बूथों का स्थलीय निरीक्षण करने और बीएलओ व बीएलए की शत-प्रतिशत तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
​राजनीतिक दलों से अपील: डीएम ने दलों के प्रतिनिधियों से अपने बीएलए और बीएलओ के बीच निरंतर तालमेल बनाए रखने को कहा।
​बैठक में नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, समस्त उप जिलाधिकारी व विभिन्न दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks